Wednesday 4th of November 2026 08:27:01 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Dec 2025 7:56 PM |   274 views

वांछित अभियुक्त पर 82 की कार्यवाही, एसआईटी ने तेज की तलाश

गोण्डा – आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (स्टेट एसआईटी), उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ ने जनपद गोण्डा के एक वांछित अभियुक्त के विरुद्ध, मुकदमा संख्या 38/22 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी, 204, 166 भादवि तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना–विशेष अनुसंधान दल, लखनऊ में पंजीकृत है।

मामले की विवेचना एसआईटी के निरीक्षक विजय कुमार सिंह गौर द्वारा की जा रही है। विवेचना अधिकारी ने बताया कि मामले में वांछित अभियुक्त शिवाकान्त वर्मा उर्फ पंकज कुमार वर्मा, पुत्र स्व. राजितराम वर्मा, निवासी इमलिया गुरूदयाल, कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा के विरुद्ध 11 सितंबर 2025 को गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। पुलिस द्वारा गोण्डा और लखनऊ स्थित संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई, लेकिन अभियुक्त अब तक फरार है।

अभियुक्त की लगातार फरारी को देखते हुए माननीय न्यायालय, लखनऊ ने उसके विरुद्ध धारा 82 द.प्र.सं. के अंतर्गत उद्घोषणा जारी करने का आदेश दिया है, जिसकी नियत तिथि 12 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

Facebook Comments