Friday 7th of August 2026 11:10:23 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Nov 2025 8:26 PM |   351 views

दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के स्थापना की 50 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया

लखनऊ -आज दूरदर्शन केंद्र लखनऊ में दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के स्थापना की 50 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया |जिसके मुख्य अतिथि नवनीत कुमार सहगल , अध्यक्ष प्रसार भारती है। यह समारोह दूरदर्शन लखनऊ की पाँच दशकों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव है।

मुख्य अतिथि नवनीत कुमार सहगल का स्वागत उपमहानिदेशक/केंद्राध्यक्ष अनुपम स्वरूप और कार्यक्रम प्रमुख आत्मप्रकाश द्वारा अंगवस्त्रम, गुलाब पुष्प कालिका और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। 
 
मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन के बाद, दूरदर्शन केंद्र लखनऊ पर आधारित एक लघु फ़िल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें केंद्र की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की उपलब्धियों को दर्शाया।
 
केन्द्राध्यक्ष अनुपम स्वरूप एवं कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्र ने अपने संबोधन में दूरदर्शन की जनसेवा में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
 
समारोह का मुख्य आकर्षण ‘डीडी यूपी सम्मान’ रहा है। प्रदेश में कृषि, खेल, चिकित्सा, संगीत और साहित्य जैसे पाँच क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर मुख्य अतिथि नवनीत कुमार सहगल ने सम्मानित किया।
 
डीडी यूपी कृषि सम्मान सैयद कल्बे हसन, खेल सम्मान रचना गोविल, चिकित्सा सम्मान डॉ निशांत कुमार, संगीत सम्मान केवल कुमार और डीडी यूपी साहित्य सम्मान प्रोफेसर हरि शंकर मिश्र को दिया गया। 
 
सम्मान समारोह के उपरांत, चयन प्रक्रिया से जुड़े तीन प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों— पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह, पद्मश्री प्रो. एस. एन. कुरील और पद्मश्री राम शरण वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
 
इस स्थापना दिवस को और खास बनाने के लिए, सांस्कृतिक प्रस्तुति के अंतर्गत, मशहूर गज़ल गायक उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन बंधुओं ने गणेश वंदना और ग़ज़ल प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
मुख्य अतिथि नवनीत सहगल ने अपने आशीर्वचन में दूरदर्शन की भविष्य की योजनाओं पर बात की और केंद्र के प्रयासों की सराहना किया।
Facebook Comments