Wednesday 22nd of April 2026 06:52:57 PM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 22 और 23 अप्रैल को होगा युद्धाभ्यास|
  • प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कहना 140 करोड़ भारतीयों का अपमान ,कांग्रेस पर बरसे पीयूष गोयल |
  • नेताओं के बिस्तर से शुरू होता है 90% महिलाओं का करियर, पप्पू यादव के बिगड़े बोल- महिला आयोग ने भेजा नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Nov 2025 7:06 PM |   322 views

राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के स्मरणोत्सव के अवसर पर एक विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी

गोरखपुर-उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आज से “वंदे मातरम्” राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के स्मरणोत्सव के अवसर पर एक विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी “वंदे मातरम्-भारत के स्वतंत्रता संग्राम का आह्वान” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
 
इस अवसर पर गोरखपुर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया प्रमुख रूप से सेंट्रल एकेडमी स्कूल, सर माउंट इंटरनेशनल स्कूल एवं एन.पी.ए.सीनियर सिकेण्डरी स्कूल गोरखपुर के छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। साथ ही राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संत कबीर नगर की छात्राओं द्वारा भी शैक्षणिक संग्रहालय भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत वंदे मातरम् प्रदर्शनी का अवलोकन कर ज्ञानार्जन किया गया।
 
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा “वंदे मातरम्” गीत का सामूहिक रूप से गायन प्रस्तुत किया गया। स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान विभिन्न समुदायों, संस्कृतियों और देशवासियों को एकजुट करने एवं देश भक्ति की नई चेतना जगाने में इस गीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सामूहिक गायन के पश्चात् सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों ने “वंदे मातरम्’’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम तथा “वंदे मातरम्” गीत के इतिहास, अर्थ, संदेश एवं भारत की एकता और स्वाभिमान की भावना की काव्यात्मक अभिव्यक्ति से सम्बंधित दुर्लभ छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं।
 
उप निदेशक, राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा अवगत कराया गया कि यह प्रदर्शनी दिनांक 07 नवम्बर, 2025 से 14.11.2025 तक संग्रहालय के कार्य दिवसों में प्रातः 10ः30 बजे से सायं 05 बजे तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी तथा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक जागरूकता को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
 
इस अवसर पर जिले के सेंट्रल एकेडमी स्कूल, सर माउंट इंटरनेशनल स्कूल एवं एन.पी.ए.सीनियर सिकेण्डरी स्कूल गोरखपुर के अध्यापकों के साथ-साथ संग्रहालय एवं पुरातत्व के कार्मिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
 
 
 
Facebook Comments