Friday 7th of August 2026 09:44:22 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Nov 2025 7:03 PM |   433 views

रिशा कुमारी रूग्ण निराश्रित बच्चों की सेवा कर रहीं हैं

सुल्तानपुर -शासन द्वारा प्रद्त्त निर्देशों के क्रम में प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलबंन ‘‘मिशन शक्ति‘‘ के पांचवे चरण के अतंर्गत अनन्ता (प्रेरक महिलाओं तथा बालिकाओं की पहचान व सम्मान) विशेष अभियान में समाज में बदलाव हेतु प्रयासरत महिलाओं की प्रेरक कहानियों को जनपद स्तर पर विभिन्न माध्यमों जैसे-टी0वी0, रेडियों, एफ0एम0, टाॅक-शोे गोष्ठियों एवं अखबार आदि के माध्यम से जन-जन तक पहुचाये जाने के क्रम में जनपद सुलतानपुर में शारीरिक रूप से दिव्यांग एवं सशक्त महिला रिशा कुमारी वर्मा अपने कार्याे से सामाज में बदलाव हेतु प्रयासरत हैं उनके द्वारा प्रौढ़ शिक्षा के माध्यम से हजारों महिलाओं को साक्षर बनाया गया। साथ ही साथ उन्हें स्व रोजगार के लिए प्रेरित किया गया।

विभिन्न विकास खण्डों के गाॅवों में जाकर महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिलवाया तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। जागरूक महिलाओं के द्वारा आज भी कार्य किया जा रहा हैं। महिला कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्पर्क में आने के उपरांत महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गयी। उनके द्वारा कई निराश्रित महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ दिलाया गया। साथ ही साथ अन्य योजनाओं से भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं। 

रिशा कुमारी रूग्ण निराश्रित (मानसिक रूप से विक्षिप्त) बच्चों की सेवा कर रहीं हैं। इनकी संस्था में 40 मानसिक रूप से विक्षिप्त दिव्यांग बच्चे हैं। समय-समय पर जिले मे आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया जाता है। 
 
उपरोक्त कार्याे हेतु इनको सम्मानित पद सदस्य-राज्य सलाहकार बोर्ड उ0प्र0 शासन लखनऊ, सदस्य कार्य परिषद जगतगुरू रामभद्राचार्या दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट उ0प्र0 एवं सदस्य जिला कार्यकारिणी समिति, सुलतानपुर के साथ वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री  द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार (समाज में उत्कृष्ट कार्य हेतु) से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार से अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए कई बार जिले में भी सम्मानित की जा चुकी हैं।
Facebook Comments