Monday 7th of September 2026 03:09:36 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Oct 2025 6:38 PM |   590 views

अहंकार

अहंकार को छोड़ो तुम
    खुद के भीतर झांको
भूले से भी कभी नहीं
     कमतर किसी को आंको ।
 
चार दिनों का जीवन है
     चार दिनों की देह
लालच की जंजीरों से
     कभी रखो ना नेह ।
 
  वसन लोभ का त्याग कर
      सच का थामो हाथ
कुछ भी साथ ना जाएगा
      बस! कलंक चढ़ेगा माथ ।
 
मिली सफलता देखकर
    करना नहीं घमंड
जिस दिन किया घमंड फिर
   जीवन में होगा प्रचंड ।
 
स्वच्छ हृदय छलना नहीं
     लग जाएगी हाय
चलती- फिरती जिंदगी में
    गाढ़ी लगेगी काय (कजली) ।
 
वक्त इशारा दे रहा
    समझो उसकी बात
वरणा फिर पछताओगे 
    ना देगा कोई साथ । 
 
अहंकार के वश हुई 
      रावण की बुद्धि भ्रष्ट
स्वच्छ हृदय की सीता को छल
     सब कुछ कर लिया नष्ट ।
 
संभलो उसे भी देखकर
    त्यागो तुम अभिमान
वरणा देर हो जाएगी
    तेरी मिट जाएगी शान ”  ।
    
   डॉ संजुला सिंह “संजू”
    जमशेदपुर (झारखंड )
Facebook Comments