Sunday 25th of October 2026 09:00:15 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Oct 2025 7:24 PM |   347 views

कुशीनगर के सेवरही में होगा त्रिदिवसीय युवा वैज्ञानिकों का विभिन्न कार्यक्रम

कुशीनगर-देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि कैन सेट राकेट प्रक्षेपण की राष्ट्रीय प्रतियोगिता तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के पिपराघाट व जंगली पट्टी के बीच आगामी 27 से 30 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। जिसमे देश भर से लगभग 700 प्रतिभागी शामिल होंगे। यह आयोजन इन स्पेस , जागृति संस्थान व कुशीनगर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
 
सांसद देवरिया द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के साथ प्रेस कांफ्रेस दौरान उक्त बातें कही।उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष का उपयोग सिर्फ विज्ञान व राकेट के प्रक्षेपण के लिए ही नहीं होना चाहिए। बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा व कृषि के क्षेत्र में इसका उपयोग होना चाहिये। इसके लिए प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष की उपलब्धियां विकसित भारत व यूपी के विकास का अभियान है। यह जिला प्रशासन व जनभागीदारी से ही सम्भव है।
 
उन्होंने कहा तमकुहीराज क्षेत्र के पूर्व मंत्री बाबू गेंदा सिंह ने तमकुही क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में अनूठा कार्य किया। चूंकि मैं आईआई टी से हूँ, इसलिए चाहता हूं कि विज्ञान की उलब्धियों से युवाओं को जोड़ने का कार्य अविस्मरणीय होगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए कैन सेट मॉडल राकेट प्रक्षेपण में भाग लेने का मंच दिया जायेग। जिसको सफल बनाने के लिए इसरो, इन स्पेस, जिला प्रशासन, जागृति संस्थान का विशेष सामूहिक प्रयास दिखेगा। 
 
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रांतों से जुड़े युवा शामिल होंगे। इन स्पेस के अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ विनोद ने कहा कि हमने देश के विभिन्न हिस्सों में प्रक्षेपण किया है। लेकिन अपने संसाधनों के बलबूते। लेकिन कुशीनगर में डीएम महेंद्र सिंह तंवर द्वारा जिला प्रशासन की टीम सहयोग के लिए लगाया गया है। जिससे यह कैन सेट राकेट प्रक्षेपण प्रतियोगिता पूर्ण रूप से सफल हो सके। 
 
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया गुजरात व राजस्थान व दक्षिण के प्रांतों में प्रक्षेपण प्रतियोगिताएं होती रही हैं। लेकिन उत्तर भारत मे पहली बार यूपी के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज में यह प्रतियोगिता आगामी 27 से 30 अक्टूबर तक आयोजित हैं। जिसमें देश के सभी प्रांतों के युवा वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे।
 
चूंकि यह आयोजन छठ महापर्व के दौरान हो रहा है, इस लिए हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि महिलाओं को छठ पर्व त्योहार को मनाते हुए देश भर के युवा वैज्ञानिक संस्कृतियों से रूबरू होंगे। इनके अलावा इसरो के डायरेक्टर, इन स्पेस के वैज्ञानिक व अंतरिक्ष वैज्ञानिक शुभ्रांस शुक्ल भी मॉडल राकेट कैन सेट प्रक्षेपण में शामिल होंगे । इनके रहने, खाने पीने आदि का सारा इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि दीपावली में पूरा देश राकेट उड़ाएगा, लेकिन कुशीनगर में वास्तविक राकेट प्रक्षेपण कर इतिहास रचने का कार्य किया जाएगा।
Facebook Comments