Wednesday 4th of November 2026 01:17:30 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Sep 2025 7:05 PM |   555 views

नारी समाज का मूल आधार-प्रो हरीश

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय, सलेमपुर, देवरिया में मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसके मख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 हरीश कुमार रहे।

उन्होने कहा कि नारी शक्ति का अर्थ महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है ताकि उन्हे रोजगार, शिक्षा, आर्थिक तरक्की के बराबरी के मौके मिल सके,जिससे वह सामाजिक स्वतंत्रता और तरक्की प्राप्त कर सके । उन्हाेने कहा कि नारी समाज का मूल आधार है तथा ईश्वर द्वारा समाज को दिया गया अमूल्य उपहार है। 

डॉ कमला यादव ने कहा कि शक्ति का नाम ही नारी है उन्होने कहा कि महिलाओं को अपने उत्पीडन के प्रति जागरूक होकर, पहल करके और अपनी स्थिति में बदलाव लाने के अवसरों का लाभ उठाकर खुद को सशक्त बनाना चाहिए। 

डॉ0 अभिषेक कुमार ने कहा कि एक महिला केवल घर नही संभालती, वह पूरी दुनिया बदल सकती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहें।
Facebook Comments