Saturday 19th of September 2026 08:25:29 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Sep 2025 5:49 PM |   462 views

फलों और सब्जियों का सेवन स्वस्थ जीवन का आधार

भाटपाररानी -भाकृअनुप कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना, देवरिया के विशेषज्ञों द्वारा ग्राम जगाथा, भाटपार रानी में  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमें सब्जियों और फलों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के गृह विज्ञान विशेषज्ञ जय कुमार द्वारा बताया गया कि सब्जियों और फलों में विभिन्न पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और फाइबर पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, प्रतिदिन कम से कम 400 ग्राम सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि सब्जियों और फलों का सेवन करने से हमारे शरीर को आवश्यक फाइबर प्राप्त होता है, जो हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। उन्होंने बताया कि सब्जियों और फलों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं। पशु जैव प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा द्वारा बताया गया कि कैसे सब्जियों और फलों का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

उन्होंने बताया कि सब्जियों और फलों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। कार्यक्रम में शीमा देवी, सुशीला देवी, संगीता देवी और अन्य 15 महिलाओं ने भाग लिया।

Facebook Comments