Saturday 19th of September 2026 06:24:51 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Aug 2025 7:55 PM |   466 views

किसानों को मिलेगा तोरिया का निःशुल्क बीज मिनीकिट

देवरिया-उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने बताया कि किसानों को तोरिया का निःशुल्क बीज मिनीकिट ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से वितरित किया जाएगा। राज्य सहायतित निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद देवरिया को 25 क्विंटल का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। पंजीकृत किसान मिनीकिट प्रदर्शन हेतु निःशुल्क बीज प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को पीओएस मशीन के माध्यम से निःशुल्क तोरिया बीज मिनीकिट उपलब्ध कराया जाएगा।
 
उन्होंने बताया है कि पहले इस मिनीकिट की बुकिंग की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 अगस्त 2025 कर दिया गया है। किसान इसकी बुकिंग पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर कर सकते हैं।
Facebook Comments