Tuesday 22nd of September 2026 05:08:29 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Aug 2025 8:22 PM |   763 views

रक्षाबंधन पर 101 नई बसों का शुभारंभ, महिलाओं को 66 घंटे निःशुल्क यात्रा सुविधा

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर शुक्रवार को एमएसएमई मंत्री राकेश सचान तथा परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी बस स्टेशन से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 101 नई बसों का शुभारंभ किया।
 
उक्त बसों का संचालन प्रदेश के 09 क्षेत्रों क्रमशः इटावा, वाराणसी, चित्रकूट, मुरादाबाद, हरदोई, अयोध्या, देवीपाटन, अलीगढ़ एवं लखनऊ में किया जाएगा। इटावा, वाराणसी, मुरादाबाद, हरदोई, देवीपाटन, अलीगढ़ एवं लखनऊ  क्षेत्र में 10 – 10 बसें एवं अयोध्या को 15 व चित्रकूट को 20 बसों का संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने देश एवं प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
 
कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो भाई बहन के प्रेम स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। इस मौके पर विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार, विधायक गोविंद नगर सुरेंद्र मैथानी और विधायक घाटमपुर सरोज कुरील मौजूद रहे।
 
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निरंतर परिवहन सुविधा का विस्तार हो रहा है
 
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं लगातार सशक्त हो रही हैं। रक्षाबंधन पर निःशुल्क यात्रा सुविधा केवल एक सेवा नहीं, बल्कि हमारी माताओं और बहनों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
 
मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2017 से रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। वर्ष 2024 में 12,758 बसों से 19.78 लाख महिला यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया था। इस वर्ष 13,857 बसों के बेड़े के जरिए लगभग 22 लाख महिला यात्रियों को यात्रा की सुविधा देने का लक्ष्य है। 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त मध्यरात्रि 12 बजे तक 66 घंटे यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
 
वर्ष 2017 से अब तक इस सुविधा का लाभ लेने वाली महिला यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ी है। 2017 में 11,16,332, 2018 में 11,69,226, 2019 में 12,04,085, 2020 में 7,36,605, 2021 में 9,63,466, 2022 में 22,32,322, 2023 में 29,29,755 और 2024 में 19,78,403 महिलाओं ने निःशुल्क यात्रा की।
 
उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए परिवहन निगम ने वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन और एनसीसी/एनएसएस/स्काउट-गाइड संस्थाओं के माध्यम से 1,922 महिला अभ्यर्थियों को संविदा परिचालक के पद पर नियुक्त किया।
 
यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए निगम की 42 इंटरसेप्टर प्रवर्तन टीमें मार्गों पर सक्रिय रहेंगी। 7 से 12 अगस्त तक चालकों, परिचालकों और कार्यशाला कार्मिकों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू रहेगी और अवकाश निरस्त रहेंगे। मुख्यालय स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम से बसों की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जाएगी।
Facebook Comments