Tuesday 22nd of September 2026 04:31:27 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Aug 2025 7:52 PM |   536 views

महिला बंदियों एवं विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए राखियों ने रेड ईगल ब्रिगेड के रक्षा बंधन समारोह में सैनिकों और लोक प्रशासन के बीच रिश्तों को किया मजबूत

कानपुर- रेड ईगल ब्रिगेड, कानपुर ने आज  रक्षा बंधन का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह आयोजन लोक प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुआ।
 
इस अवसर पर  डॉ. राजेश कुमार, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट;  बी.डी. पांडे, जेल अधीक्षक दिव्या, डीएफओ तथा अन्य वरिष्ठ सिविल अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने सैन्य और सिविल प्रशासन के बीच प्रेरणादायी संबंधों का परिचय दिया।
 
यह समारोह ब्रिगेडियर शब्बारूल हसन, सेना मेडल, कमांडर रेड ईगल ब्रिगेड, स्टेशन कमांडर कानपुर एवं अध्यक्ष छावनी परिषद कानपुर के नेतृत्व में तथा सईदा हसन, अध्यक्षा, फैमिली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (FWO), रेड ईगल ब्रिगेड के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
 
इस अवसर पर महिला बंदियों और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए राखियों को सैनिकों को भेंट किया गया और उनके हाथों पर बांधा गया, जो सुरक्षा और सम्मान के बंधन का प्रतीक है। विद्यालय के बच्चों ने सैनिकों को उनके समर्पण और त्याग के लिए भावपूर्ण प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किए। ब्रिगेडियर शब्बारूल हसन, सेना मेडल ने सभी सिविल प्रतिभागियों को आभार और सद्भावना स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट किए।
 
कार्यक्रम ने सशस्त्र बलों, सिविल प्रशासन और स्थानीय समुदाय के बीच एकता की भावना को अभिव्यक्त किया तथा सम्मान, देखभाल और राष्ट्रीय गर्व जैसे साझा मूल्यों को सुदृढ़ किया। सैन्य और सिविल गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक संबोधन दिए गए। सभी प्रतिभागियों, जिनमें विद्यार्थी भी शामिल थे, को अल्पाहार और जलपान प्रदान किया गया।
Facebook Comments