Saturday 8th of August 2026 12:08:02 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Aug 2025 7:52 PM |   555 views

एस. राधा चौहान ने क्षमता निर्माण आयोग की अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

श्रीमती एस. राधा चौहान ने आज नई दिल्ली में क्षमता निर्माण आयोग की अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। वह उत्तर प्रदेश कैडर (1988 बैच) की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की पूर्व सचिव भी  हैं।

उन्होंने  आदिल ज़ैनुलभाई से कार्यभार ग्रहण किया, जो अप्रैल, 2021 से क्षमता निर्माण आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

भारत सरकार ने 1 अप्रैल 2021 को क्षमता निर्माण आयोग का गठन किया था। इस आयोग को भारतीय सिविल सेवा परिदृश्य में मानकीकरण और सामंजस्य स्थापित करने का दायित्व सौंपा गया है। सिविल सेवा क्षमता निर्माण से जुड़े सुधारों के संरक्षक के रूप में, आयोग की भूमिका मिशन कर्मयोगी के समग्र संस्थागत ढांचे में सन्निहित है।

Facebook Comments