Tuesday 22nd of September 2026 01:29:24 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Aug 2025 6:06 PM |   695 views

पिंडवाड़ा क्षेत्र के भारजा गांव में दर्दनाक हादसा, तीन मजदूरों की मौत, चार गंभीर घायल

सिरोही। पिंडवाड़ा उपखंड के भारजा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया जब एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे सात मजदूर मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, मलबे से निकाले गए तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

गांव में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी बनी हादसे का कारण
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई मानक अपनाए ही नहीं गए थे। मजदूर बिना हेलमेट या किसी सेफ्टी गियर के काम कर रहे थे। यही लापरवाही इस बड़े हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। प्रशासन ने अब निर्माण कार्य की अनुमति, ज़िम्मेदार व्यक्ति और सुरक्षा उपायों की अनदेखी की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

नेताओं ने जताया शोक, दिलाने का भरोसा दिया मदद
हादसे पर कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा और स्थानीय विधायक समाराम गरासिया ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक गरासिया ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया। बताया जा रहा है कि यह हादसा रोहिड़ा क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा निर्माण हादसा है।

Facebook Comments