Thursday 26th of November 2026 06:35:11 PM

Breaking News
  • मोदी -मर्ज के बीच फोन पर बातचीत भारत – जर्मनी सबंधो पर चर्चा |
  • उत्तर प्रदेश चुनाव -समाजवादी पार्टी का कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव ,सीट बंटवारे पर पेच बरकरार |
  • फिर साथ आए बीजेपी -अकाली दल , पंजाब चुनाव साथ लड़ने का ऐलान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Jul 2025 7:56 PM |   563 views

देवरिया सदर, शहर और बैतालपुर में ECCE प्रशिक्षण संपन्न

TiTLi संस्था द्वारा आयोजित 7 दिवसीय पूर्व-प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण देवरिया जिले के सदर, शहर एवं बैतालपुर ब्लॉकों में 7 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक आयोजित किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल रहीं।
 
प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पांडेय एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा के अनुमोदन एवं सहयोग से संचालित किया गया।
 
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विकासात्मक डोमेन्स, LSRW (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना), कम लागत/बिना लागत की सामग्री से शैक्षणिक सामग्री बनाना, कहानियों का निर्माण एवं कठपुतलियों के माध्यम से प्रस्तुति, तथा VHSND (Village Health Sanitation and Nutrition Day) के विभिन्न पहलुओं और उसकी महत्ता पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
 
यह प्रशिक्षण आंगनवाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता में सुधार और बच्चों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आगामी हफ्तों में अन्य ब्लॉकों में भी इसी तरह के प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।
 
प्रशिक्षण कार्यक्रम में TiTLi संस्था से पायल, अभिलाषा, निधि, रजनी, एवं निकी ने प्रशिक्षण संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Facebook Comments