Wednesday 4th of November 2026 12:36:25 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Jul 2025 7:23 PM |   373 views

यूपी को आईटीआई कॉलेजों का हब बनाना है – जयंत चौधरी

कुशीनगर – केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता  व्यावसायिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा दिए स्किल इंडिया के नारे को फलीभूत करने के लिए देश के युवाओं में कौशल का विकास करना है। इसके लिए आईटीआई को सशक्त ही नहीं पुनर्जीवित करना होगा। इसके लिए कठोर कदम भी उठाये गए हैं।
 
उक्त  आशय के विचार  मंत्री  द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि देश के जिन प्राइवेट आईटीआई कॉलेजों में सीटें नहीं भर रही थीं, उनके यहां युवाओं  में कौशल विकास ठप था। लिहाजा प्राइवेट आईटीआई की साढ़े चार लाख सीटों का एक साथ खत्म किया। इससे राजकीय आईटीआई कॉलेजों में 10 फीसद सीटें बढ़ गयी हैं।
 
युवाओं में रोजगार पाने के लिए राजकीय आईटीआई कॉलेजों के बहुत क्रेज है। इस लिए यूपी को आईटीआई कॉलेजों के हब बनाना है। कुशीनगर में 5 राजकीय आईटीआई कालेज हैं। जिसमे एक को काफी वृहद स्तर पर विकास करना है। क्योंकि अब देश के युवाओं में रोजगार परक शिक्षा प्राप्त करने की होड़ मची है। आईटीआई के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।
 
चौधरी ने कहा कि स्किल इंडिया मिशन के प्रधानमंत्री कौशल विकास सहित  तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। आईटीआई की बुनियादी ढांचे को मजबूत कर आईटीआई को पुनर्जीवित करने का प्रयास सरकार कर रही है, ताकि आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को रोजगार मिल सके। देश के युवाओं में राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए होड़ मची है।  उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आईटीआई सर्टिफिकेट धारक हर युवा को एक अच्छी नौकरी मिले। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है ।
 
चौधरी ने कहा कि कुशीनगर गन्ना उत्पादक क्षेत्र है सरकार किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास कर रही है । पूर्व की भ्रष्ट सरकारों ने चीनी मिलों को औने-पौने दामों पर बेच दिया था । अब किसानों को गन्ने की उन्नतशील खेती करनी होगी। गन्ने की प्रजाति 238 में रेड राट रोग लग जा रहा है। यहां तो गन्ना शोध संस्थान भी है। किसानों को यहां से संपर्क कर नई प्रजाति का गन्ना बोना चाहिए।
 
चौधरी ने कहा कि अब आईआईटी जैसे संस्थान कृषि विश्वविद्यालय के साथ जुड़कर कर कृषि छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था कर रहे हैं । चौधरी ने प्रदेश की शिक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर यूपी के सरकारी स्कूलों के बच्चों का कक्षा 3 भाषा में 3 प्रतिशत व कक्षा 5 में अंक अन्य राज्यों से 10 फीसद बेहतर हैं । कायाकल्प योजना की चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के कायाकल्प योजना का अनुसरण प्रदेश के कई  अन्य राज्य कर रहे हैं । स्कूलों को अपग्रेड करने का कार्य किया गया। 
 
चौधरी ने कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा । देश के गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 में देश को नक्सली मुक्त  अभियान शुरू किया गया है। इस पर सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। नक्सलियों का सफाया कर रही है।
 
प्रेसवार्ता में विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री उत्तर प्रदेश अनिल कुमार ,पूर्व  केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह व सांसद विजय कुमार दुबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Facebook Comments