Tuesday 3rd of November 2026 11:54:21 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jul 2025 8:36 PM |   875 views

प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट कम डाटा इन्ट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर तैनाती

कानपुर नगर-जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पंचायती राज अनुभाग-3 के शासनादेश एवं तत्क्रम में निदेशक, पंचायती राज, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जो ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर चयन एवं नियुक्ति हेतु विस्तृत कार्यक्रम के संदर्भ में है।
 
उन्होंने बताया कि निदेशक, पंचायती राज, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के दिये गये निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों द्वारा समय-समय पर पंचायत सहायक/ एकाउन्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री ऑपरेटर के होने वाले रिक्त पदों पर रिक्ति की तिथि से 02 माह के भीतर चयन एवं नियुक्ति की कार्यवाही पंचायती राज अनुभाग-3 के पूर्व निर्गत शासनादेश में प्राविधानित व्यवस्था के अनुसार किये जाने के निर्देश दिये गये है। 
 
उन्होंने जनपद कानपुर नगर में ग्राम पंचायतों के रिक्त पद पंचायत सहायक/ एकाउन्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री ऑपरेटर के चयन के समय के बारे में बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत सहायक/एकाउन्टेंट कम डाटा इन्ट्री ऑपरेटर के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना, ग्राम पंचायत के सूचना पट्ट एवं मुनादी द्वारा कराया जाना 15 जुलाई, 2025 से 17 जुलाई, 2025 तक, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अवधि दिनांक 18 जुलाई, 2025 से 02 अगस्त, 2025 तक, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय व विकास खण्ड कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों को सम्बन्धित ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराया जाना दिनांक 03 अगस्त, 2025 से 08 अगस्त, 2025 तक, ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदन पत्रों की श्रेष्ठता सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार करना एवं ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया जाना एवं समिति द्वारा अनुमोदित श्रेष्ठता सूची को जिला स्तरीय समिति के विचारार्थ समिति के सदस्य सचिव (जिला पंचायत राज अधिकारी) को उपलब्ध कराया जाना दिनांक 09 अगस्त, 2025 से 16 अगस्त, 2025 तक, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण एवं संस्तुति दिनांक 17 अगस्त, 2025 से 23 अगस्त, 2025 तक एवं ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाना दिनांक 24 अगस्त, 2025 से 26 अगस्त, 2025 तक है।
 
उन्होंने उक्त के क्रम में निर्देशित किया है उपर्युक्त शासनादेश एवं पंचायती राज निदेशालय के उक्त पत्रों में वर्णित निर्देशों के क्रम में जनपद कानपुर नगर की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर चयन एवं नियुक्ति हेतु समस्त कार्यवाहियाँ समयान्तर्गत पूर्ण करायें एवं समय-समय पर शासन एवं पंचायती राज निदेशालय के निर्गत निर्देशों/आदेशों के अनुक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा मांगी गयी अपेक्षित सूचनायें/अभिलेखों को समयान्तर्गत उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें।
Facebook Comments