Friday 17th of April 2026 12:30:48 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jun 2025 7:46 PM |   217 views

यात्रीगण कृपया ध्यान दे

गोरखपुर- रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल अन्तर्गत उतरेटिया-रायबरेली रेल खण्ड के मध्य स्थित समपार संख्या-190 एवं 171 पर सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण हेतु यातायात एवं पावर ब्लाक लिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा। 
मार्ग परिवर्तन-
  •  बनारस से 15 जून,2025 को चलने वाली 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं0-सुल्तानपुर-उतरेटिया के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी चिलबिला, माँ चण्डिका देवी धाम अंतू, मिसरौली, अमेठी, गौरीगंज, जायस, फुरसतगंज, रायबरेली, हरचन्दपुर, बछरावां स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
  •  अमृतसर से 14 जून,2025 को चलने वाली 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग उतरेटिया-सुल्तानपुर-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं0 के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी बछरावां, रायबरेली, जायस, गौरीगंज, अमेठी स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।   
  • हावड़ा से 14 जून,2025 को चलने वाली 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं0-सुल्तानपुर-उतरेटिया के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी अमेठी, गौरीगंज, जायस, रायबरेली, बछरावां स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
  •  बठिण्डा से 14 जून,2025 को चलने वाली 04520 बठिण्डा जं.-वाराणसी विषेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग उतरेटिया-सुल्तानपुर-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं0 के रास्ते चलाई जायेगी। 
 
नियंत्रण-
  •  आनन्द विहार टर्मिनस से 15 जून,2025 को चलने वाली 12876 आनन्द विहार टर्मिनस-पुरी एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 
  •  टनकपुर से 15 जून,2025 को चलने वाली 15076 टनकपुर-षक्तिनगर एक्सप्रेस मार्ग में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 
 
 
Facebook Comments