Thursday 24th of September 2026 05:41:18 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Jun 2025 7:12 PM |   615 views

शहीद नायक संदीप मिश्रा की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

देवरिया- उत्तर प्रदेश के शहीद सैनिकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में जनपद देवरिया के शहीद नायक संदीप मिश्रा की पत्नी श्वेता मिश्रा को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
 
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी (अ०प्रा०) द्वारा श्रीमती मिश्रा को निदेशालय, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त टैबलेट भी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
 
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, लखनऊ द्वारा प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कुल 13 शहीद सैनिकों के आश्रितों को संबंधित जनपदों में नियुक्ति पत्र एवं टैबलेट प्रदान किए गए।
 
देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में कार्यालय के वरिष्ठ सहायक ओम प्रकाश सिंह, कनिष्ठ सहायक रामनाथ तथा करन मद्धेशिया भी उपस्थित रहे।
Facebook Comments