Thursday 26th of November 2026 06:43:11 PM

Breaking News
  • मोदी -मर्ज के बीच फोन पर बातचीत भारत – जर्मनी सबंधो पर चर्चा |
  • उत्तर प्रदेश चुनाव -समाजवादी पार्टी का कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव ,सीट बंटवारे पर पेच बरकरार |
  • फिर साथ आए बीजेपी -अकाली दल , पंजाब चुनाव साथ लड़ने का ऐलान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jun 2025 7:18 PM |   430 views

बैतालपुर चीनी मिल चलाने के लिए धरना 182 वें दिन भी जारी रहा

देवरिया -बैतालपुर चीनी मिल चलाने  हेतु कलेक्ट्रेट परिसर देवरिया में चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में चलाया जा रहा धरना आज 182 वें दिन जारी रहा ।धरना सभा को संबोधित करते हुए नेता मुनीब सिंह चौहान ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री ने बैतालपुर चीनी मिल चलाने के लिए देवरिया जिले में आमसभा में बैतालपुर चीनी मिल चलाने के लिए चार-चार बार घोषणा किया और आंदोलन के 9 वें वर्ष भी किसानों की मांग और मुख्यमंत्री की घोषणा दोनों पूरी नहीं हो सकी जिससे किसानों में आक्रोश है ।

धरने पर समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ,राजू चौहान ,विकास दुबे, बकरीदन  अली ,संजीव शुक्ला, रामप्रकाश सिंह, सदानंद यादव, पन्ने लाल चौहान, नईम ,रामलाल गुप्ता ,विजय शंकर कर्मयोगी ,राधागिरी ,रघुनाथ यादव ,अखिलेश प्रसाद तिवारी ,अनूप कुमार सिंह, अनूप कुमार सिंह , अनूप ,विवेक कुमार, गुप्ता, विजय कुमार सिंह, इत्यादि लोग मौजूद रहे।  

Facebook Comments