Sunday 21st of June 2026 09:01:34 AM

Breaking News
  • प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को जारी करेंगे पी. एम.किसान निधि की 23 वी किस्त|
  • उत्तराखंड में AICC प्रभारी कुमारी शैलैज़ा का कदा सन्देश चुनाव लड़ना है तो पद छोडो |
  • दिल्ली हरियाणा में नकली घी के अंतर्रजीय नेट्वर्क का भंडा -फोड़|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 May 2025 6:04 PM |   542 views

बुद्ध थीम पार्क, बुद्धा घाट पाथ वे,कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों के अद्यतन प्रगति का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

कुशीनगर- आज जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा महापरिनिर्वाण स्थली तथागत भगवान बुद्ध की लेती हुई प्रतिमा का दर्शन कर चीवर चढ़ाया तथा आशीवार्द लिया। उन्होंने समस्त जनपदवासियों के कुशल मंगल की कामना भी की। तत्पश्चात  पर्यटन विकास परियोजनाओं के अंतर्गत बुद्धा थीम पार्क, रामभार स्तूप के निकट बुद्धा घाट हिरण्यवती नदी पाथ वे, कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया।
 
बुद्धा थीम पार्क, बुद्धा हिरण्यवती नदी घाट पर हो रहे पर्यटन के दृष्टिकोण से विकास निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली एवं  विकास कार्यों के अंतर्गत बुद्धा घाट,  हिरण्यावती नदी का सौंदर्यीकरण, बुद्धा थीम पार्क के अंतर्गत विशिष्ट एवं सामान्य प्रकृति के कार्य के बारे में भी संबंधित से जानकारी प्राप्त किया। बौद्ध स्थल रामभार स्तूप परिसर में ध्वनि एवं प्रकाश शो के कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण  किया। सभी परियोजनाओं में गुणवत्तापरक कार्य कराते हुए ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण निर्माण कार्यों का वहनीय, धारणीय एवं चिरकालिक विकास करने के निर्देश दिए ताकि पर्यटन के दृष्टिकोण से आकर्षण का केंद्र सदा बना रहे।
 
उन्होंने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी कसया कुशीनगर को निर्देशित किया कि इन पर्यटक स्थलों के आसपास जो वेंडर्स ठेला आदि लगाकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं उनकी फोटो सहित एक सूची तैयार कर ले तथा एक वेंडिंग जोन का भी प्रस्ताव बनाएं जिससे कि पर्यटन के दृष्टिकोण से यह स्थल और बेहतर निखर कर आए साथ ही साथ वेंडर  का जीविकोपार्जन भी होता रहे। कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायि संस्था के उपस्थित अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता, भौतिक प्रगति तथा कार्य पूर्ण करने की अंतिम तिथि की जानकारी प्राप्त की।
 
कार्यदाई संस्था के उपस्थित अधिकारी द्वारा बताया गया कि 24 माह के अंदर यह परियोजना पूर्ण करना है तथा वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दिया। उन्होंने संपूर्ण निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले सामानों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए कहा कि प्रयोग होने वाले मैटेरियल्स की गुणवत्ता उत्कृष्ट रहे तथा टाइमलाइन का विशेष ध्यान रखें जिससे कि यह महत्वपूर्ण परियोजना ससमय पूर्ण की जा सके।
 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उपजिलाधिकारी कसया आशुतोष, तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, कार्यदायी संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर ए ई, संबंधित क्षेत्र के कानूनगो, लेखपाल तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments