Wednesday 4th of November 2026 12:40:05 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Apr 2025 7:15 PM |   463 views

जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-लोडर जब्त

गोंडा-जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात्रि खनन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खोड़ारे थाना क्षेत्र अन्तर्गत फरेहना (गिन्नी नगर के पास) में अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।
 
कार्रवाई का नेतृत्व खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन द्वारा किया गया। पुलिस लाइन से पुलिस बल के साथ डॉ. रंजन देर रात मनकापुर, मसकनवां एवं बभनान होते हुए खोड़ारे थाना पहुंचे। रात्रि लगभग 12:30 बजे थाने से लगभग पांच किलोमीटर दूर फरेहना क्षेत्र में टीम द्वारा दो वाहनों को खनन करते हुए मौके पर पकड़ा गया।
 
मौके से एक ट्रैक्टर-ट्राली तथा एक लोडर जब्त किया गया। साथ ही दो चालक—हकीमुल्लाह एवं दिलीप कुमार—को भी मौके पर पाया गया। खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन ने बताया कि जब्त वाहनों को विधिक प्रक्रिया के तहत थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि बीते एक सप्ताह के भीतर खनन विभाग द्वारा यह पांचवीं बड़ी कार्रवाई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
जनपद में खनन से संबंधित समस्त गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Facebook Comments