Wednesday 4th of November 2026 01:18:08 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Apr 2025 6:13 PM |   557 views

गोण्डा में बिना एचएसआरपी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई तेज, 12 वाहन जब्त

गोण्डा-जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशन में जनपद में बिना एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) व अपंजीकृत वाहनों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में यात्री कर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी एवं उनकी टीम ने आज जनपद के विभिन्न स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया और 12 ऐसे वाहनों के विरुद्ध चालान व निरुद्ध करने की कार्रवाई की, जो बिना मानक पंजीयन प्लेट या पंजीकरण के पाए गए।
 
इससे पहले वर्ष 2024-25 में अब तक 489 वाहनों के विरुद्ध बिना एचएसआरपी अथवा अधोमानक पंजीयन प्लेट के कारण चालान/निरुद्ध करने की कार्यवाही की जा चुकी है। साथ ही 61 ऐसे वाहन, जो बिना पंजीयन अथवा बिना पंजीयन प्लेट के संचालित हो रहे थे, उनके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की गई है।
 
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा ई-रिक्शा को लेकर दिए गए विशेष निर्देशों के क्रम में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक चल रहे विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 34 अपंजीकृत ई-रिक्शाओं के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई है, जिनमें आज की कार्रवाई के 12 वाहन भी सम्मिलित हैं।
 
परिवहन विभाग, गोण्डा द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि फिटनेस प्रमाणन जैसे विभागीय कार्य केवल उन्हीं वाहनों का किया जा रहा है जिनमें एचएसआरपी प्लेट लगी हो, और पिछले वित्तीय वर्ष में 3895 वाहनों का फिटनेस इसी शर्त पर किया गया।
 
परिवहन विभाग द्वारा जनपद में मानक युक्त और पंजीकृत वाहनों की व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु यह प्रवर्तन अभियान सतत रूप से जारी रहेगा। नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे समय से एचएसआरपी लगवाएं और नियमों का अनुपालन कर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
Facebook Comments