Wednesday 4th of November 2026 01:17:30 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Apr 2025 6:13 PM |   616 views

पनीर और मिठाई के नमूने संग्रहित, नोटिस जारी

देवरिया-आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य), गोरखपुर मंडल, गोरखपुर के निर्देशन में हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में विशेष सचल दल द्वारा जनपद देवरिया में प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
 
कार्रवाई के दौरान कतरारी, देवरिया स्थित “बाबा पनीर भंडार” से पनीर का एक नमूना एवं छेना मिठाई का एक नमूना संग्रहित किया गया। वहीं, तिवई, रुद्रपुर स्थित “जय गुरुदेव मिष्ठान भंडार” विनिर्माण इकाई से पनीर एवं खोया के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए।
 
टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई में कमी तथा अन्य अनियमितताएं पाई गईं। इस पर संबंधित प्रतिष्ठानों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया है।
 
संग्रहित सभी नमूने जांच हेतु राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश, प्रेषित किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।
 
विशेष अभियान की इस कार्यवाही में डॉ. श्रीनिवास यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, उमाशंकर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कमल नारायण सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संतोष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नरेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments