Saturday 24th of October 2026 08:43:24 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Apr 2025 7:37 PM |   565 views

दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ

कुशीनगर-आज बीएड विभाग, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं का दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ।समापन समारोह में मुख्य अतिथि कसया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि योगासन के निरंतर अभ्यास से तन और मन स्वस्थ्य रहता है। स्वस्थ्य नागरिक ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। आपने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी के प्रयास से 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। स्वस्थ्य रहने के लिए योग का अत्यंत महत्व है।

समारोह सत्र की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई।अतिथियों का परिचय और स्वागत बीएड विभागाध्यक्ष प्रो विभ्राट चंद कौशिक ने किया। बीएड प्रशिक्षुओं के योग प्रशिक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए आपने बताया कि यह प्रशिक्षण बीएड पाठ्यक्रम का अनिवार्य अंग है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ निगम मौर्य ने किया जबकि आभार ज्ञापन प्रशिक्षण शिविर के संयोजक डॉ दुर्ग विजय पाल सिंह ने किया। इस अवसर मुख्य प्रशिक्षक डॉ राकेश सोनकर, सहायक प्रशिक्षक बिंदु गुप्ता समेत बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Facebook Comments