Saturday 24th of October 2026 10:16:57 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Apr 2025 6:52 PM |   763 views

संस्कार भारती के महानगर अध्यक्ष बने डॉ राकेश श्रीवास्तव

गोरखपुर – संस्कार भारती गोरक्षप्रांत एवं गोरखपुर महानगर इकाई की एक आवश्यक बैठक प्रांत अध्यक्ष डॉ भारत भूषण की अध्यक्षता में विजय चौक स्थित होटल प्रगति में हुई ,इस बैठक में सर्व सम्मति से प्रख्यात लोक गायक डॉ राकेश श्रीवास्तव को संस्कार भारती महानगर इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।

ज्ञातव्य है कि डॉ राकेश श्रीवास्तव ने अपने लोक गायकी से देश ही नहीं विदेशों में भी भोजपुरी का परचम लहराया है ।

इनके मनोनयन पर मुख्य रूप से डॉ भारत भूषण , वीरेंद्र कुमार ,सुशील श्रीवास्तव,ध्रुव श्रीवास्तव आलोक कुमार श्रीवास्तव, श्रीनारायण पांडेय, श्रीमती रीना जायसवाल, जितेन्द्र श्रीवास्तव आदि ने बधाई दिया है ।

Facebook Comments