Tuesday 8th of September 2026 03:38:17 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Apr 2025 7:15 PM |   572 views

महिलाओं को अपने क़ानूनी हक़ और अधिकार के बारे में जागरूक होना चाहिए-चारु

लखनऊ – उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने निष्पक्ष प्रतिनिधि से कहा कि महिलाओं को अपने क़ानूनी  हक़ और अधिकार के बारे में जागरूक होना चाहिए । यदि महिला पढ़ी लिखीं और रोजगारपरक होगी, तो उसका उत्पीड़न कोई न कर सकेगा । आज भी प्रायः यह देखने को मिलता है महिलाएं घरों में उत्पीड़न का शिकार हो रही है लेकिन सामाजिक मर्यादावश कुछ नहीं बोलती है । यह गलत है। मेरी कोशिश है हम गांव में भी जन प्रतिनिधियों के माध्यम से महिलाओ को जागरूक कर उनके सम्मान की रक्षा करे ।

Facebook Comments