Thursday 5th of November 2026 02:13:19 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Apr 2025 7:49 PM |   593 views

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उत्कृष्ट उपलब्धि पर जिलाधिकारी द्वारा छात्रों को किया गया सम्मानित

देवरिया-आईआईटी मद्रास के स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम के अंतर्गत शैक्षणिक साझेदारी करने वाले जनपद के विद्यालय शिवम साइंस अकादमी, भाटपाररानी के विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के कक्षा 11वीं के 20 मेधावी छात्रों ने आईआईटी मद्रास द्वारा संचालित ऑनलाइन कोर्स डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सफलतापूर्वक पूर्ण कर परीक्षा उपरांत प्रमाणपत्र प्राप्त किया है।
 
छात्रों की इस सराहनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते हुए तकनीकी क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं की भागीदारी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान छात्रों ने जिलाधिकारी को अपने हाथों से बनाया हुआ सेंसर युक्त रोबोटिक कार और आटोमेटेड डस्टबिन भेट किया।
 
विद्यालय के निदेशक डॉ. विनीत यादव ने छात्रों को सम्मानित करने के लिए डीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें आधुनिक तकनीक से परिचित कराया जा सके।
 
आईआईटी मद्रास द्वारा जारी इस प्रमाण पत्र को प्राप्त कर सम्मानित हुए विद्यार्थियों मे अन्नू, मनीषा, अदिति पांडेय, शिल्पी यादव, सिमरन यादव, निशा भारती, गुलशन यादव, खुशी मिश्रा, अनुपम सिंह, अविनाश कुशवाहा, अश्वनी, हर्षित सिंह, सौरभ, प्रतीक आनंद, आदित्य शर्मा, अंगद यादव, हिमांशु, आर्यन सिंह, आर्यन यादव और रियाज अंसारी शामिल रहे।
Facebook Comments