Wednesday 4th of November 2026 08:55:54 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Apr 2025 6:57 PM |   394 views

RSS को गाली देने के आरोप में कन्हैया कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS को ‘गाली’ देने के मामले में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ बिहार में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत बीजेपी के मीडिया इंजार्ज दानिश इकबाल ने दर्ज कराई है। इकबाल ने पुलिस से कन्हैया के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

शिकायत दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए इकबाल ने कहा कि एक निजी टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कन्हैया कुमार ने पीएम मोदी और आरएसएस के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें ‘आतंकवादी’ करार दिया। मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या आप इस बारे में चुप रहेंगे या इन देशद्रोहियों को काबू में रखेंगे?

उन्होंने कहा कि इंटरव्यू में उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य है। हमने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। हमें पूरा भरोसा है कि पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

कन्हैया कुमार इस समय कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के प्रभारी हैं और नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए समर्थन जुटाने के लिए बिहार में अभियान चला रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार में ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ पदयात्रा की थी। 26 दिनों की इस यात्रा के दौरान उन्होंने बिहार के कई जिलों का दौरा किया था।

काग्रेस नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ बिहार में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है।शिकायत में कन्हैया पर पीएम मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक को गाली देने का आरोप लगाया गया है। बीजेपी नेता दानिश इकबाल ने कन्हैया के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है।

Facebook Comments