Wednesday 4th of November 2026 05:33:32 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Apr 2025 7:41 PM |   566 views

बस अड्डा पुलिस चौकी से महज चंद कदम दूर बिक रहा अवैध गाँजा,वीडियो वायरल

गोण्डा। जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बस अड्डा पुलिस चौकी से महज चंद कदम दूर खुलेआम अवैध गांजा बेचने का एक वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी के समीप बाबा पान भंडार की दुकान के बगल सरकारी भांग की दुकान पर अवैध गाँजे की बिक्री एक नशेड़ी को सेल्समैन करता नजर आ रहा है।

पुलिस चौकी के पास बिना खौफ के नशे का अवैध कारोबार चौकी पुलिस की भूमिका संदिग्ध बना रही है,कि बिना इजाजत यह कैसे संभव है वह भी बस अड्डा जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर।बता दें कि पुलिस अधीक्षक नशे के अवैध कारोबार पर सख्त हैं व उनका निर्देश है कि, किसी भी हाल में जनपद के किसी भी हिस्से में अवैध नशे का धंधा न चलने दिया जाय। इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाय।लेकिन मातहतों के सामने कप्तान के ये कड़े निर्देश अवैध गांजे की दुकानो से मिलने वाली सुविधा शुल्क के आगे बौने साबित हो रहे हैं।

बता दें कि,बस अड्डा जैसे स्थान पर इस तरह के अवैध नशे के कारोबार जहाँ कई तरह के अपराधों में इजाफा करते हैं,वहीं इनके कश में युवा अपनी जिंदगी को धुंये में उड़ा रहे हैं।सूत्र बताते हैं कि, जिले के सभी इलाकों में सरकारी भांग की ठेकों की आंड़ में अवैध गाँजे के चिप्पड़ बेचे जाते हैं।जिसके बारे में आबकारी विभाग से लेकर पुलिस तक सबको पता है,लेकिन महीने के पांच हजार से लेकर पन्द्रह हजार तक की तगड़ी सुविधा शुल्क की वजह से इन अवैध नशे के कारोबारियों को यही लोग संरक्षण प्रदान करते हैं।

कभी अखबारों मे खबर छपने पर एक दो दिखावे की कार्रवाई कर खानापूर्ति कर ली जाती है,लेकिन यह कभी बंद नही होता और इसमें फंसकर युवाओं की जिंदगी तबाह और बर्बाद हो रही है।बहरहाल जब इस संबंध में उच्चाधिकारियों से संपर्क का प्रयास किया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Facebook Comments