Wednesday 4th of November 2026 12:40:42 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Apr 2025 8:00 PM |   878 views

देवरिया डिपो में संविदा चालकों की भर्ती 16 अप्रैल से, 62 पदों के लिए होंगे कैंप आयोजित

देवरिया-सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव प्रसाद ने बताया कि देवरिया डिपो में संविदा चालक के पद पर भर्ती हेतु आवेदन 16 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। देवरिया डिपो में वर्तमान में कुल 62 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिनके लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। बसों की उपलब्धता के अनुसार सीटों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।निर्धारित तिथि और स्थान पर 16 अप्रैल से संविदा चालक भर्ती के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
 
भर्ती के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार के पास भारी वाहन चलाने का कम से कम 2 वर्ष पुराना चालक लाइसेंस, आठवीं कक्षा पास का शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो हो, तथा उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 23 वर्ष 6 माह और ऊँचाई कम से कम 5 फुट 3 इंच हो।
 
रुद्रपुर बस स्टेशन में 16 अप्रैल, गढ़रामपुर इंटरमीडिएट कालेज के पास 19 अप्रैल, बाघौचघाट थाना के पास 21 अप्रैल, डुमरी चौराहा में 23 अप्रैल, भलुअनी ब्लॉक में 25 अप्रैल, भागलपुर चौराहा में 28 अप्रैल, पकडी बाजार में 01 मई, गौरीबाजार चौराहा में 03 मई, भाटपाररानी (तहसील के पास) में 06 मई तथा प्रतापपुर चौराहा में 08 मई को संविदा चालक भर्ती हेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे।
Facebook Comments