Sunday 25th of October 2026 06:27:17 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Mar 2025 6:13 PM |   615 views

समाज कल्याण अधिकारी पर लगा वसूली का आरोप, अधिकारी ने जबरन अपनी पत्नी के खाते में डलवाया 40 हज़ार रूपया

लखनऊ- अमेठी जिले में तैनात जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल पर विभाग के बाबू गोकुल प्रसाद ने रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है। बाबू ने जिलाधिकारी अमेठी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि समाज कल्याण अधिकारी द्वारा डरा धमका कर मोबाइल से 40 हज़ार रुपए बलपूर्वक अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कराया गया है।
 
मामले की जानकारी मिलते ही समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण ने अयोध्या मंडल के उपनिदेशक को मौके पर भेज के जांच करवाने का निर्देश विभाग के निदेशक कुमार प्रशांत को दिया है।
 
बाबू गोकुल प्रसाद का आरोप है कि 26 दिसंबर 2024 को समाज कल्याण अधिकारी ने अपने चैंबर में बुलाया और बल पूर्वक मोबाइल लेकर फोन-पे का पासवर्ड प्राप्त कर अपनी पत्नी डॉ. अंजू शुक्ल के खाते में 40 हज़ार रुपए ट्रांसफर कर लिया। बाबू ने अपनी शिकायत में रुपये के लेनदेन का एक साक्ष्य भी दिया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण मंत्री ने 20 मार्च को जांच रिपोर्ट से अवगत कराने का निर्देश दिया है।
 
प्रदेश सरकार ज़ीरो टोलरेंस के तहत भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार प्रहार कर रही है. विभाग में किसी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जांच के बाद दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो।
 असीम अरुण मंत्री, समाज कल्याण विभाग
Facebook Comments