Sunday 25th of October 2026 07:20:46 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Mar 2025 5:23 PM |   538 views

आबकारी विभाग द्वारा जनपद में चलाया गया प्रवर्तन अभियान

बलरामपुर-त्यौहारों के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आज अनन्त कुमार मिश्र आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम सदर बलरामपुर मय स्टाफ व थाना कोतवाली देहात राजेश चंद सब इंस्पेक्टर, उमेश कुमार प्रधान आबकारी सिपाही, संजय चौरसिया हेड कांस्टेबल, प्रवीन विमल कांस्टेबल, कविता गुप्ता आबकारी सिपाही, अरविन्द कुमार आबकारी सिपाही, अतुल कुमार गौड़ आबकारी सिपाही आदि के साथ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हसुवाडोल व लालाजोत राम पुरवा में दबिश दी गई |
 
दविश के दौरान लगभग 16 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग 80 किलो ग्राम  लहन बरामद किया गया तथा बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया , एवं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया किया गया |
Facebook Comments