Sunday 25th of October 2026 07:20:45 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Mar 2025 6:12 PM |   518 views

स्वयंसेवक का जीवन आदर्श होता है-किरण

कुशीनगर-राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्षा  किरण जायसवाल ने उद्बोधन में कहा कि स्वयंसेवक का जीवन आदर्श होता है।उन्होंने स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके  उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद कुशीनगर  अंकिता शुक्ला ने कहा कि छात्राओं को शैक्षिक और सामाजिक रूप से सशक्त होना होगा तथा सोशल मीडिया के प्रभावों से दूर रहते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पुरुष व महिला दोनों समाज के अनिवार्य अंग हैं न कि प्रतिद्वंदी। अतः स्त्री पुरुष दोनों को सहयोगी बनकर सामाजिक विकास में योगदान देना होगा।

मुख्य वक्ता डॉ पूजा ने सभी स्वयंसेविकाओं को आत्मनिर्भर बनने के हेतु शिक्षा प्राप्त करने पर जोर दिया। आपने बताया कि शिक्षा के द्वारा ही महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकती हैं।

सभी अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ निगम मौर्य ने किया जबकि आभार ज्ञापन डॉ पारस नाथ ने किया।मंच संचालन स्वयंसेविका गार्गी ढाली ने किया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, दिनेश कुमार तिवारी,फूलचंद गोंड,  आदर्श मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Facebook Comments