Sunday 25th of October 2026 08:07:23 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Mar 2025 6:11 PM |   541 views

राष्ट्र निर्माण की शुरुआत होती है संवेदना से- डॉ वीरेंद्र

कुशीनगर-स्वयंसेवकों के परिश्रम और त्याग  का समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होता है।हमारा युवा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सेवा कार्य करते हुए आदर्श समाज के निर्माण का कार्य करता है।

यह बातें विधायक कुशीनगर पी एन पाठक ने राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहे।

विशिष्ट अतिथि और नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि एन एस एस का विशेष शिविर आपके व्यक्तित्व में निखार लाता है।यह आपको समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाता है।

बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक आचार्य और मुख्य वक्ता डॉ वीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि राष्ट्र निर्माण की शुरुआत होती है संवेदना से।राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय वाक्य मैं नहीं आप| इस समाज की सामूहिक संवेदना का ही पोषक वाक्य है। एन एस एस का स्वयंसेवक संवेदनशील नागरिक होता है जो राष्ट्र और समाज की चिंताओं से जुड़कर उसके समाधान का हिस्सा बन जाता है।

विशिष्ट वक्ता डॉ दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि स्वयंसेवक होना बहुत गर्व की बात है।यह न सिर्फ आपको समाज की समस्याओं के समाधान का हिस्सा बनाता है बल्कि आपके व्यक्तित्व विकास का वाहक भी बनता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि एन एस एस स्वयंसेवकों द्वारा समाज निर्माण हेतु किया जा रहा सेवा कार्य अत्यन्त सराहनीय है।

सभी अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ निगम मौर्य ने किया जबकि आभार ज्ञापन डॉ पारस नाथ ने किया।

मंच संचालन स्वयंसेवक वासु कुमार गोंड ने किया।

इस अवसर पूज्य महंत श्री राम जानकी मठ कसया, फूलचंद गोंड, इंस्पेक्टर विज्ञानकर सिंह , इंस्पेक्टर रामचंद्र राम, इंस्पेक्टर आदर्श मिश्र की गरिमामई उपस्थिति रही।

विदित हो कि सप्तदिवसीय का उद्घाटन प्रातः 8 बजे श्री राम जानकी मठ कसया में विधायक पी एन पाठक जी द्वारा किया गया। इस कैंप में तीन इकाइयों से कुल 150 स्वयंसेवक प्रतिभाग कर रहे हैं।

Facebook Comments