Wednesday 4th of November 2026 01:21:49 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Feb 2025 5:50 PM |   786 views

किसानों के लिए अनुदानित संकर बीज और निःशुल्क मिनी किट बीज उपलब्ध

देवरिया- जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जायद अभियान 2025 के तहत शासन एवं कृषि विभाग द्वारा संकर बीजों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिसूचित कंपनियों की प्रमाणित प्रजातियों पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है। साथ ही, किसानों को सुगमता से बीज उपलब्ध कराने के लिए जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाकर पंजीकृत कृषकों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
 
इसके अतिरिक्त, जायद में दलहन फसलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क मिनी किट बीज का भी वितरण किया जा रहा है। जनपद देवरिया को उड़द (8 क्विंटल) एवं मूंग (12 क्विंटल) बीज प्राप्त हो चुका है, जिसका वितरण जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से किया जाएगा।
 
कृषको से अपील की गई है कि वे इन योजनाओं का लाभ “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्राप्त कर, अपनी फसल उत्पादन क्षमता में वृद्धि करें।
Facebook Comments