Friday 24th of July 2026 06:09:54 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Feb 2025 7:06 PM |   809 views

जिलाधिकारी ने किया स्ट्रॉबेरी की खेती का निरीक्षण

देवरिया- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विकासखंड बनकटा के ग्राम पंचायत तड़वा में कृषक लालजी कुशवाहा द्वारा सवा एकड़ में की जा रही स्ट्रॉबेरी की खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के किसानों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
 
कृषक लालजी कुशवाहा ने अक्टूबर 2024 में स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की थी, और पहले ही वर्ष उनकी अनुमानित आय लगभग 8 लाख रुपये होने की संभावना है। इस उपलब्धि को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के अन्य किसानों को भी इस तरह की व्यावसायिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषकों को स्ट्रॉबेरी फार्म का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे इस आधुनिक तकनीक को समझ सकें और अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
 

जिलाधिकारी ने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ उच्च मूल्य वाली फसलों की ओर भी ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉबेरी जैसी व्यावसायिक फसलें किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक हो सकती हैं। 

Facebook Comments