Sunday 25th of October 2026 09:02:40 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Feb 2025 6:18 PM |   495 views

बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा की दी गई जानकारी

अमेठी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि आज महिला कल्याण विभाग द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव द्वारा प्राथमिक विद्यालय खजुरी पर कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें रुचि सिंह द्वारा बच्चों को उनके अधिकार के बारे में बताया गया|

जैसे जीवन का अधिकार, पहचान का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, खेल और मनोरंजन का अधिकार, न्याय का अधिकार, बच्चों का अधिकार, एवं गुड टच बैड टच इत्यादि व टोल फ्री नंबर 1098 ,181, 1076, 1090, 112, की जानकारी देकर जागरूक किया गया जिसमें चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से रोशन लाल विद्यालय से प्रधानाध्यापिका नीलम देवी एवं शिक्षिका संगीता देवी का सहयोग रहा।

Facebook Comments