Sunday 20th of September 2026 06:04:19 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Feb 2025 6:54 PM |   361 views

बच्चों को हिंसामुक्त बचपन मिलना आवश्यक-अपर जिला जज

संत कबीर नगर – प्रत्येक बच्चे को हिंसा से मुक्त बचपन मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए देश में बच्चों से संबंधित विभिन्न कानून बनाए गए हैं। उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कही। वह शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बच्चों के प्रति कानून में किए गए विभिन्न प्रावधानों के बारे में चर्चा किया। इसके साथ ही बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया।
 
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने बाल संप्रेक्षण गृह, किशोर न्याय बोर्ड तथा बच्चों के लिए जनपद में संचालित न्यायालय के बावत जानकारी दिया। जनपद में संचालित बाल कल्याण समिति के उद्देश्य के बारे में भी बताया।
 
कार्यक्रम में मुख्य रुप से डा.विवेक खन्ना, वीरेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक गण आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments