Thursday 5th of November 2026 10:00:45 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Feb 2025 5:06 PM |   673 views

श्रम विभाग ने लगाया चौपाल,अटल आवासीय विद्यालय के लिए 35 आवेदन जमा

कुशीनगर -उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित मण्डल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय सहजनवां गोरखपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 06 एवं 09 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने के लिए विभाग द्वारा बुधवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमवलिया  मुसहर बस्ती और विभिन्न गांव में जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। जहां कुल 35 श्रमिकों ने अपने पाल्यों को प्रवेश परीक्षा में बैठाने के लिए आवेदन किया।
 
इसी क्रम में विकास खण्ड पडरौना के ग्राम सभा रमवलिया  मुसहर बस्ती में  जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया जहां पर एक्शन एड से रामबहल दुर्गा देवी और ग्राम सभा से बुनना मोहित सुगंति किस्मती भवानी ज्ञाती चिंता इंदु आदि मौजूद रहे।
 
उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए विभाग की ओर से बी.ओ.सी.कर्मचारी शशिशेखर मिश्र ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 20 फरवरी 2025  है, जबकि प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम 09  मार्च 2025 दिन रविवार को सुनिश्चित किया गया है।
 
उन्होंने आगे बताया कि यह विद्यालय उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के पाल्यों के लिए पूर्णतः सभी प्रकार के आधुनिक सुविधाओं से युक्त सह शैक्षणिक आवासीय विद्यालय है। यहां पर नि: शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,भोजन, खेलकूद छात्रावास एवं गणवेश की व्यवस्था के साथ-साथ बालक बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की व्यवस्था है।
 
उन्होंने आगे कहा कि कक्षा 06 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने वाले छात्र छात्रा की जन्म तिथि दिनांक 01-05-2013 से 31-07-2015 के मध्य एवं कक्षा 09 में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले छात्र छात्रा की जन्म 01-05-2010 से 31-07-2012 के मध्य होनी चाहिए।
 
आवेदित छात्र छात्राओं के पिता/माता निर्माण श्रमिक होने की दशा में दिनांक 30-11-2024 तक बोर्ड में पंजीयन कम से कम 03 वर्ष की सदस्यता पूर्ण हो और अंशदान अद्यतन नवीनीकृत होना चाहिए। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,जाति प्रमाण पत्र, तीन पास्पोर्ट साइज फोटो एवं अनाथ होने की दशा में माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
 
इसके अलावा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित योजनाएं मातृ शिशु बालिका मदद योजना कन्या विवाह सहायता योजना मृत्यु सहायता योजनाओं का भी प्रचार प्रसार किया गया
Facebook Comments