Wednesday 4th of November 2026 02:34:44 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Jan 2025 6:30 PM |   514 views

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी

कुशीनगर -जिला प्रवेशन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज  श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्प लाइन एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा पडरौना शहर व्यवसायिक प्रतिष्ठान गोपाल स्वीट्स, बेस्ट बाइट कार्नर, कैलोरी किचन, कैफे बालीवुड एवं क्वालिटी स्टार वर्ल्ड सिनेमा में छापेमारी की गयी।
 
छापेमारी के दौरान कार्यस्थल पर पाये गये बाल श्रमिकों के सम्बन्ध मे सम्बन्धित प्रतिष्ठान पर नियमानुसार कार्यवाही की गयी। इस दौरान ऐसे व्यवसायिक प्रतिष्ठान जिनके यहाँ दस या दस से अधिक कार्मिक कार्य कर रहे हैं, उनके यहाँ पर लैंगिक उत्पीड़न के रोकथाम सम्बन्धी आन्तरिक परिवाद समिति की भी जाँच की गयी। जिन प्रतिष्ठानों में आन्तरिक परिवाद समिति का गठन नहीं किया गया है उनको नोटिस प्रेषित करने की कार्यवाही की जा रही है।
 
इस दौरान विनय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी, अलंकृता उपाध्याय, सहायक श्रम आयुक्त पडरौना, रामचन्द्र राम, इन्सपेक्टर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, अभिषेक कुमार सिंह, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर चाइल्ड हेल्प लाइन (1098), शिशिर पाण्डेय, ए०एच०टी०यू० एवं पंकज सिंह सहायक श्रमायुक्त कार्यालय कुशीनगर आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments