Wednesday 4th of November 2026 12:39:25 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Jan 2025 7:27 PM |   948 views

अग्निवीर वायु की भर्ती के लिये 27 जनवरी तक करायें आनलाइन पंजीकरण

अमेठी- विंग कमांडर/कमानडिंग आफिसर ए गुणशेकर ने बताया है कि भारतीय वायु सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरवायु इनटेक 01/2026 की भर्ती प्रक्रिया के लिये अभ्यर्थी आनलाइन पंजीकरण दिनांक 27 जनवरी 2025 तक कर सकते है।
 
भर्ती में दिनांक 01 जनवरी 2005 और 01 जुलाई 2008 (दोनो तिथियॉ सम्मिलित) के बीच जन्म पात्र अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार आनलाइन आवेदन करने हेतु योग्य है। भर्ती प्रक्रिया की प्रथम चरण की आनलाइन परीक्षा का आयोजन दिनांक 22 मार्च 2025 से नियत है। पंजीकरण एवं अधिसूचना का लिंक https://agnipathvayu.cdac.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 
उन्होने बताया है कि उत्तर प्रदेश में वायुसेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु (महिला एवं पुरूष) की भर्ती करने के लिये अधिकृत एकमात्र चयन केन्द्र है। हमारा उद्देश्य प्रति वर्ष बड़ी से बड़ी संख्या में प्रदेश के युवाओं को वायु सेना में भर्ती हेतु प्रोत्साहित करना एवं भर्ती करना है। इस योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न की जाती है।
 
प्रथम चरण में अभ्यर्थियों के लिये आनलाईन लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर किया जाता हैं। द्वितीय चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक एवं अनुकूलता परीक्षण इस चयन केन्द्र में सम्पन्न किया जाता हैं तृतीय चरण में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षण हेतु निर्धारित चयन केन्द्र में उपस्थित होना होता हैं। चिकित्सा परीक्षण भारतीय वायु सेना चिकित्सा टीम द्वारा वायु सेना के चिकित्सा मानकों और प्रचलित नीति के अनुसार किया जाता है।
 
तृतीय चरण में सफल अभ्यर्थियों को अग्निवीरवायु के रूप में भारतीय वायु सेना में नामांकित किया जाता है जिसके पश्चात् उन्हें प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण केन्द्र में भेज दिया जाता है।
 
Facebook Comments