Wednesday 15th of April 2026 04:32:03 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Jan 2025 8:06 PM |   1509 views

“हिन्दी दिवस “

हिन्दी “हिन्द “की शान है
ये रब का दिया वरदान है,
इसकी तुलना नहीं किसी से
ये खुद की एक पहचान है ।
 
हिंदी एक विज्ञान है
आर्यावर्त की पहचान है
ये है अनोखी देश धरोहर
इसकी अलग पहचान है । 
 
हिन्दी भाषा पे हमें है गर्व
सब मिल के आज मना रहे पर्व
ये भाषा हमारी जान है
हमारे अधरों की मुस्कान है।
 
हिंदी से जग का हुआ विकास
इस से जुड़ी हम सब की आस
हिंदी पढ़कर हम बड़े हुए हैं
देश- विदेश में छाए हुए हैं।
 
चाहे कविता की बातें कर लो
चाहे कितनी कहानियां सुन लो
सब हिंदी में ही अच्छी लगती
सुनने में बड़ी सच्ची लगती ।
 
हिंदी सी प्यारी ना कोई भाषा
चाहे हो लंदन या हो नासा
ये सबके सिर चढ़ के बोले
अपनी तराजू में सबको तोले ।
 
संजुला सिंह ” संजू “
     जमशेदपुर
Facebook Comments