Thursday 24th of September 2026 03:50:15 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Dec 2024 5:30 PM |   613 views

अन्तर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगोष्ठी का आयोजन कल होगा

भोजपुरी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये सतत प्रयासरत अंतर्राष्ट्रीय संस्था भोजपुरी एसोशियेशन ऑफ़ इंडिया “भाई” एवं दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में  29 दिसंबर को “भोजपुरी साहित्य एवं देशज आधुनिकता” विषयक अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगोष्ठी का आयोजन गोविवि के संवाद भवन में प्रातः 10.30 बजे से किया जा रहा है। जिसमें देश -विदेश से भोजपुरी के विद्वान शामिल होंगे। 
 
यह जानकारी देते हुए गोविवि, अंग्रेज़ी विभाग के अध्यक्ष प्रो अजय शुक्ला एवं “भाई”के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि डॉ सरिता बुधु, पूर्व अध्यक्ष, भोजपुरी स्पिकिंग यूनियन , मारीशस उपस्थित रहेंगी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो पूनम टंडन, कुलपति, गोविवि करेंगी। 
 
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मेलन के अध्यक्ष बृज भूषण मिश्र , प्रो जय कांत सिंह “जय” (मुज्ज़फ़रपुर), मनोज भाऊक, केशव मोहन पांडेय, जलज अनुपम  (दिल्ली) गोपाल ठाकुर , अध्यक्ष भाषा आयोग (नेपाल), प्रो राम नारायण त्रिपाठी (ग़ाज़ीपुर ) प्रो प्रभाकर सिंह , समन्वयक भोजपुरी अध्यन केंद्र बीएचयू(वाराणसी) डॉ संध्या सिन्हा(जमशेदपुर),हिमांशु त्रिपाठी (नाइजीरिया) , कनक किशोर (राँची),अरविंद चित्रांश (आज़मगढ़) यशीन्द्र प्रो चितरंजन मिश्र ,पूर्व कुलपति ,खैरागढ़ विश्व विद्यालय ,प्रो विमलेश मिश्र , दीपक प्रकाश त्यागी ,पूर्व अध्यक्ष हिन्दी विभाग सहित अन्य भोजपुरी के विद्वान अपना व्याख्यान देंगे।
 
सायं 7 बजे से पारंपरिक संस्कार गीतों की प्रस्तुति एवं मानवेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में लोक कलाकार भिखारी ठाकुर कृत विदेशिया का नाट्य मंचन होगा।
 
इस अवसर पर भोजपुरी साहित्य एवं संस्कृति के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्व को “माटी के लाल” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
 
Facebook Comments