Thursday 24th of September 2026 03:49:50 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Dec 2024 5:39 PM |   909 views

काशी विश्वनाथ के प्रांगण में होगा कवियों द्वारा शिव भजन

बनारस -15 दिसम्बर 2024 दिन रविवार को काव्यामृत कोष साहित्यिक संस्था द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) के प्रांगण में शिव आराधना- शिवोत्स्व का आयोजन किया जाएगा।
 
जिसे संस्थापिका प्रीती एच प्रसाद और उनकी संयोजन टीम द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रांगण में सुनिश्चित किया गया है।
 
इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों के श्रेष्ठ कवियों का आगमन हो रहा है।जिसके मुख्य अतिथि  विश्व भूषण मिश्र (CEO, काशी विश्वनाथ) एवं विशिष्ट अतिथि निखिलेश मिश्र (अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर) हैं।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं प्रीती एच प्रसाद द्वारा, संचालन साक्षी सिंह और व्यवस्था आकाश राघव, प्रमोद, शाल्वी सिंह, रश्मि शुक्ला और अमन सिंह द्वारा किया जाएगा।
 
विशेष सहयोगी भूमिका में वाह भाई वाह टीवी फेम हास्य कवि आशीष तिवारी निर्मल और प्रयागराज के कवि अजय वर्मा साथी  रहेंगे।
 
इसमें देश के कई प्रांतों के मशहूर कवियों को आमंत्रित किया गया है, जिनका नाम, सुधांशु शुक्ला, कवि विजय पुरोहित ‘बिजू’,सर्वेश अग्रहरि’वियोगी’,अमित कुमार त्रिपाठी, अंबरीश चतुर्वेदी, डॉ अनुराग पांडेय, एडवोकेट विनय साहू निश्छल, कुमार विशु, प्रवीण पांडेय आवारा, डॉ कीर्ति पांडेय, सिद्धिदात्री तिवारी, डॉ सीमा वर्मा, कवि अजय वर्मा साथी, आशीष तिवारी निर्मल, डॉ नवीन जोशी नवल, रश्मि शुक्ला, चंद्र मल्लिका हर्ष, डॉ मंजू दीक्षित अगुम, अनीता अरोड़ा, नीरज प्रजापति, चेतना तिवारी, अजय वर्मा, दीपू कृष्ण माला, सनी सिंह, शाल्वी सिंह, प्रियंका अग्निहोत्री ‘गीत’, तबला वादक हर्ष।शिवोत्स्व काशी की पावन धरा पर सभी राज्यों के साहित्यकारों की उपस्थिति हो रही है |
 
 
 
 
 
Facebook Comments