Thursday 24th of September 2026 02:58:40 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Dec 2024 5:19 PM |   502 views

हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन 06 दिसंबर को होगा

देवरिया- जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने जानकारी दी है कि मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का आयोजन 06 दिसंबर, 2024 को पूर्वाह्न 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी दिव्या मित्तल करेंगी।
 
कार्यक्रम के दौरान यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज हिंसा आदि के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायताओं हेतु पारस्परिक संवाद किया जायेगा। 
 
सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम में ससमय प्रतिभाग करने की अनिवार्यता की गई है।
Facebook Comments