Saturday 19th of September 2026 10:57:09 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Dec 2024 6:17 PM |   565 views

बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए आवेदन करे

गोण्डा-  संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा मल्लिका-ए-ग़ज़ल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा, ठुमरी व गजल विधाओं में ऐसे प्रतिभावान गायक जिसकी आयु 40 वर्ष से कम ना हो, को बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। जिसके अंतर्गत चयनित कलाकार को रुपए 5 लाख की धनराशि एवं अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जाता है।
 
बेगम अख्तर पुरस्कार से संबंधित नियमावली एवं निर्धारित प्रारूप आवेदन पत्र संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र 25 दिसंबर 2024 तक पहुंच जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बेगम उत्तर पुरस्कार हेतु पात्र महानुभावों के नामांकन निर्धारित प्रारूप पर आगामी 25 दिसंबर 2024 तक उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
 
जिसके क्रम में पात्र महानुभाव अपने नामांकन संस्कृत विभाग की वेबसाइट से निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर भेज सकते हैं। इस संबंध में अपर जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि आवेदन पत्र जिला सूचना कार्यालय गोंडा से भी प्राप्त किया जा सकता है|
 
 
 
 
 
Facebook Comments