Wednesday 4th of November 2026 08:46:44 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Nov 2024 6:20 PM |   519 views

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 4 दिसंबर को देवरिया आयेंगे

देवरिया-  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 4 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर देवरिया आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
 
प्रोटोकॉल के अनुसार, उपमुख्यमंत्री प्रातः 10:30 बजे देवरिया पहुंचेंगे। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक के उपरांत वह जिले में चल रही विकासशील और निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।
 
दोपहर बाद 2:40 बजे मौर्य ग्राम पडरी बाजार, थाना खुखुंदू, तहसील सलेमपुर में रतनाकर  (संगठन मंत्री, भारतीय जनता पार्टी) के आवास पर आयोजित भागवत कथा में सम्मिलित होंगे। इसके बाद अपराह्न 3:00 बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
Facebook Comments