Sunday 25th of October 2026 09:55:13 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Nov 2024 5:22 PM |   478 views

ग्राम समाज की भूमि अवैध कब्जे से मुक्त

गोण्डा- जिले की निधिनगर ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सख्त कार्रवाई की। इस कदम से लंबे समय से रुके हुए आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
 
मामला रुपईडीह की निधिनगर ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 081, रकबा 0.073 हेक्टेयर भूमि का है, जो कागजों में नवीन परती के रूप में दर्ज है। ग्राम प्रधान मालती देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि झूरीकुइंया गांव के निवासी रवीन्द्र कुमार, पुत्तन, सुनील कुमार और विनोद कुमार सहित कुछ लोगों ने इस भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। प्रशासन ने पहले भी दो बार इन कब्जेदारों को हटाया था, लेकिन वे बार-बार कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
 
यह भूमि आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए प्रस्तावित थी। निर्माण सामग्री पहले ही मौके पर पहुंच चुकी थी, लेकिन दबंगों के अवैध कब्जे के कारण कार्य रुका हुआ था।
 
जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। टीम ने सख्ती से कब्जेदारों को हटाया और भूमि को ग्राम समाज के नियंत्रण में दिलाया।
 
ग्राम प्रधान मालती देवी ने बताया कि डीएम की सख्त कार्रवाई से आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है और कार्य तुरंत शुरू हो चुका है।
 
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की हर शिकायत पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
Facebook Comments