Monday 7th of September 2026 05:15:52 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Nov 2024 4:52 PM |   749 views

लक्ष्मीबाई

लक्ष्मीबाई नाम था जिसका
झांसी जिसका वास था
 दुश्मनों के छक्के छुड़ाना
 हरदम जिसका काम था।
 
 वो झांसी की रानी थी
 वीर थी और मर्दानी थी
इसीलिए इतिहास में उसका
बन गई अमिट कहानी थी ।
 
नहीं किसी से डरती थी
अन्याय खिलाफ वो लड़ती थी
कोई कितने ताकतवर हो
छक्के उसके छुड़ाती थी ।
 
स्वाभिमान में जीती थी
सत्य राह पर चलती थी
 दुश्मन को वो धूल चटाती
 वीरांगना ऐसी रानी थी ।
 
चेहरे पे उसके तेज था
हृदय में देश से स्नेह था
सबको वो दे गई प्रेरणा
 सबसे उसको नेह था ।
 
हम सब की वो शान थी
अपने परिवार का मान थी
 मात – पिता को दे गई सुन्दर
 एक नई पहचान थी ।
 
 संजुला सिंह  “संजू “
   जमशेदपुर (झारखंड )
Facebook Comments