Sunday 25th of October 2026 12:01:20 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Nov 2024 5:14 PM |   537 views

दुर्लभ कला वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई

झाँसी-आज महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती एवं विश्व धरोहर सप्ताह की पूर्व संध्या के अवसर पर राजकीय संग्रहालय झांसी एवं दैनिक जागरण झांसी के संयुक्त तत्वाधान में कृष्णा आर्ट गैलरी झांसी के संग्रहकर्ता अनूप अग्रवाल के सौजन्य से दुर्लभ कला वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई ।

प्रदर्शनी का लोकार्पण दैनिक जागरण समूह झांसी के सम्पादक सुरेन्द्र सिंह ने किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जागरण समूह के संपादक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शनी निश्चित रूप से हमारी संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करता है कि हमारी संस्कृति प्राचीन काल से बहुत समृद्ध रही है इन परंपराओं का निर्वहन एवं उनके संग्रह करके अनूप अग्रवाल जी ने अतुलनीय कार्य किया है और संग्रहालय इस तरह के संग्रह कर्ताओं को एक प्लेटफॉर्म प्रदान कर रहा है वह निश्चित रूप से सराहनीय है वैसे तो संग्रहालय हमारी संस्कृति की छाती को सजोये हुए हैं  ।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए संग्रहालय के उपनिदेशक डॉ मनोज कुमार गौतम ने कहा कि हमारी संस्कृति जितनी समृद्ध रही है उतना ही आज हमारी परंपराएं किसी न किसी रूप में आज भी जीवन था और यह अद्भुत और अतुलनीय है क्योंकि विश्व में सिर्फ हिंदुस्तान ही एक ऐसा देश है जिसमें उसकी संस्कृति और विरासत आज ही जीवित है। मै पूरा सामग्रियों के संग्रह करता अनूप अग्रवाल ने कहा कि इनका संग्रह और संरक्षण हमारे लिए एक चुनौती होती है और हम कोशिश करते हैं कि इनको संरक्षित कर समाज और संस्कृति के लिए हम सुरक्षित रख सके ।

प्रदर्शनी में भारी संख्या में दर्शक और स्कूल के छात्र/छात्राओं ने अवलोकन किया ।उसमें प्रदर्शित कुछ अप्रचलित आभूषण कैमरा पानदान सुराही बैलगाड़ी , हाथी- गाड़ी एवं अन्य दुर्लभ वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है | यह दो दिवसीय प्रदर्शनी है इसमें अधिक से अधिक संख्या में आकर इसका लाभ उठाएं और समृद्ध संग्रह का अवलोकन करें।

Facebook Comments